भाजपा ने मातृ शक्ति को बराबरी का सम्मान देकर मातृशक्ति का मान बढ़ाया: अनामिका शर्मा, नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
हरिद्वार । भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार को महिला मोर्चा की सूची में अनामिका शर्मा को हरिद्वार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा का जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है। महिला मोर्चा सदैव ही संगठन के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाता है। मोर्चा को और अधिक सक्षम एवं सुद्रण बानाने के लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर कार्य करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका निर्वहन मैं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा से करुंगी। मातृ शक्ति को बराबरी का सम्मान प्रदान कर मातृ शक्ति का मान बढ़ाने वाली मातृ संस्था भारतीय जनता पार्टी से अन्य महिलाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। इस मौके पर सोनिया अरोड़ा, शीतल पुंडीर, गीता कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, रजंना चतुर्वेदी, संतोष सैनी, रीता, कमल ,कामेश आदि कार्यकत्री मौजूद रही।