भाजपा नेताओं ने मास्क वितरित कर आम जनता को किया और कोरोना वायरस के प्रति जागरूक
कलियर । भाजपा नेता जय भगवान सैनी व मण्डल अध्यक्ष राजबाला सैनी द्वारा पिरान कलियर मण्डल के ग्राम मेहवड कलां व बाजुहेड़ी में मास्क वितरण कर लोगो को कोरोना वायरस से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया। भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को अपने-अपने स्तर से गरीब परिवारो की मदद करने की अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमति राजबाला सैनी द्वारा लोगो को बताया गया कि आज हमारा जिला ऑरेंज जोन में है हमे शासन-प्रशासन के नियमो का पालन कर अपने जिले को ग्रीन जोन में लाना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संकट की इस घड़ी में सभी के हितो को ध्यान में रखकर योजनाओ को किर्यान्वित किया जा रहा है। हम भी अपनी क्षमतानुसार प्रधानमंत्री केयर्स फंड में योगदान अवश्य करे। इसमें और अच्छा कैसे कर सकते हैं, अपना सुझाव दे। इस दौरान महामंत्री वीरेन्द्र आर्य, उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, डॉ0 तेज सिंह सैनी, संजय सैनी, अरविन्द सैनी, गौरव मोहन सैनी, कोषाध्यक्ष मनीष सैनी, पूर्व अध्यक्ष अरुण सैनी जी, पप्पू कश्यप, उपाध्यक्ष वसीम, मीडिया प्रभारी अंकित सैनी,चेयरमैन अनिलपाल, अशवनी सैनी बूथ अध्यक्ष अनूप पाल व नीटू कश्यप व अमित सैनी उपस्थित रहे।





























