भाजयुमो ने आनेकी गांव में किया चिकित्सा शिविर का आयोजन, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया शिविर का शुभारंभ

बहादराबाद । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरिद्वार के मंडल बहादराबाद में सामाजिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्राम आनेकी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर आदेश चौहान द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें गांव के लोगों ने शिविर का लाभ लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, चेयरमैन ठाकुर संजय चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपी चौहान, विधानसभा संयोजक नवजोत सिंह वालिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शिवालिक नगर पंकज चौहान, प्रतीक शर्मा, कुलदीप बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *