कुष्ठ रोगियों को मुख्य धारा में शामिल करें, भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चंद्रपुरी के कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

रुड़की । भाजपा महिला मोर्चा के सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कुष्ठ रोगियों को मुख्य धारा में शामिल करने का आह्वान किया।

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चंद्रपुरी के कुष्ठ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने फल वितरण किया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए महिला मोर्चा के प्रयास सराहनीय हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए गए हैं। रामनगर पार्षद पंकज सतीजा ने कैबिनेट मंत्री को राशन कार्ड बनाने में आ रही समस्या बताई। बताया कि गौरा देवी कन्या धन योजना में शहरी क्षेत्र में परिवार रजिस्टर की नकल मांगी जा रही है। इससे योजना का लाभ लेने वाले परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *