अधिवक्ताओं ने लगाया भगवानपुर तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप, कहा-कर्मचारी, लेखपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

भगवानपुर । भगवानपुर तहसील में कुछ अधिवक्ताओं द्वारा, भगवानपुर तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

शुक्रवार को तहसील प्रांगण में एडवोकेट अनुभव के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता की है। जिसमें उन्होंने बताया कि तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार, व कार्यों की अनियमितता का आरोप लगाते हुए बताया की , हर दिन आम जन के कार्यों को लेकर तहसील के कर्मचारियों लेखपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो, तक भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए रिश्वत मांगते हैं, यदि रिश्वत न दे तो वह कार्यों को जान बुझकर उलझा देने का आरोप भी लगाया। साथ ही मृतको के आश्रितो को खाता खतौनी में विरासत के रूप में दर्ज करने पर भी पैसे लेने की बात कही। जिनका तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो पर भी जान बुझकर लम्बे समय तक दाखिल खारिज की फाईलो को लम्बित किये जाने का आरोप लगाया, इस मौके पर एडवोकेट विष्णुदत्त व अनिल सैनी, संजीव सैनी, सजीव वर्मा, जितेन्द्र सैनी, सचिन चौधरी, राजेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *