हरिद्वार: डीएम व एसएसपी ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण, तैयारियां चाक-चौबन्द रखने के दिए निर्देश
हरिद्वार । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं के मद्देजनर कांवड़ मेला क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मौसम के अलर्ट को देखते हुए उसी अनुसार तैयारियां चाक-चौबन्द रखने तथा कहीं पर भी ढिलाई न बरतने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी ट्रैफिक रेखा यादव, सीओ निहारिका सेमवाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।





























