नववर्ष पर लिब्बरहेड़ी सरकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
रुड़की / मंगलौर । नववर्ष के शुभ अवसर पर लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वछता की शपथ दिलाई, इस अवसर पर सुशील राठी ने कहा कि यदि हमारे आसपास सफाई रहती है तो हमें काम करने में भी अच्छा लगता है और हम सकारात्मक सोच के साथ अच्छा कार्य करते हैं, इसीलिए हमें साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए, इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय में सफाई का कार्य किया, इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गौतम नेगी, सचिव प्रभारी अनन्त सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र चौधरी, विजय शर्मा, पंकज कुमार, शिवराम, जयप्रकाश, दिनेश सकलानी, छोटेलाल, हनीफ, जोगेन्द्र, आशु, दीपक, गब्बर,राजकुमार, अंकित, विमलेश, सुधांशु त्यागी, शर्वेश शर्मा, आदेश कुमार, विपिन शर्मा, बाबूराम, सचिन कुमार, लखविंद्र देवेंद्र आदि उपस्थित रहे।





























