सीएम धामी हमेशा जन कल्याण और युवाओं के कल्याण के लिए जुटे रहते हैं: रचित अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन, पौधरोपण कर की दीर्घायु की कामना

भगवानपुर । सोमवार को भाजपा नेता रचित अग्रवाल और अमजद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे औषधीय, फलदार पौधे रोपे गए। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि तुलसी, नीम आदि फलदार व औषधीय पौधे रोपे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीघार्यु होने की कामना भी की। भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि देश में अंदर उत्तराखंड अपनी नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। कहा कि सीएम धामी हमेशा जन कल्याण और युवाओं के कल्याण के लिए जुटे रहते हैं। इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा, मोहित यादव, अनिमेष गालव, अंकुर अग्रवाल, हिमांशू शर्मा, धनन्जय सिंघल, चन्दन मिश्रा, पंकज कुमार, विश्वास, वैभव मिश्रा, अकरम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *