भगवानपुर कोतवाली में विश्व अल्पसंख्यक दिवस के उपलक्ष्य में किया गोष्टी का आयोजन
भगवानपुर । आज विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर कोतवाली भगवानपुर पर अल्पसंख्यकों के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति उपस्थित रहे गोष्टी में अल्पसंख्यक समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनकर समस्याओ का समाधान कर उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गोष्टी में मौजूद व्यक्तियों को अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तके को वितरित किया गया। साथ ही समाज में फैल रहे नशे के दुष्प्रभाव व साइवर अपराध व यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।




















