रुड़की में 30 को धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा

रुड़की। शहर में शनिवार, 30 मई को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभा यात्रा महोत्सव का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक उत्सव को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरी नगरी भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भक्ति के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है।

यह पावन यात्रा रुड़की के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइंस से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। इसके बाद रथ यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। श्रद्धालु मुख्य बाजार, सब्जी मंडी चौक, पुराना पुल और नगर निगम होते हुए प्रेम मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद यात्रा का समापन हरिद्वार रोड पर जाकर होगा।

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भगवान के स्वागत और दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को संभालने में शहर के कई लोग जुटे हुए हैं। महोत्सव के दौरान मुख्य रूप से दीपक कंसल, मीनाक्षी कंसल, संजय सिंघल, अनिक सिंघल, सिविन सिंगल, आंचल सिंगल और प्रेम लता सिंघल मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही मनोज गोयल, मोनिका सिंगल, अनुभव कंसल, शालू कंसल, अनमोल गोयल, रेखा गोयल, विशाल गोयल और प्राची गोयल सहित भारी संख्या में अन्य श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ कमाएंगे।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जगन्नाथ यात्रा में रथ खींचने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। शनिवार को होने वाले इस भव्य आयोजन में भजनों की धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से पूरा रुड़की शहर गूंज उठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *