भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के देहरादून जनपद की भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं की एक संयुक्त प्रवास बैठक का आयोजन

देहरादून। भारत विकास परिषद, उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के देहरादून जनपद की भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं की एक संयुक्त प्रवास बैठक का आयोजन आंगन रेस्टोरेंट,एश्ले हॉल, देहरादून में किया गया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डा सत्येंद्र मित्तल ने प्रवास बैठकों का उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्रवास बैठकों का उद्देश्य विभिन्न शाखाओं के बीच तथा शाखा के सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ संगठन के कार्यों की समीक्षा तथा कार्यकर्ताओं को प्रेरित एवं उत्साहित करना है।

प्रवास बैठक में राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संस्कार पवन गौतम ने भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा जो कि संपूर्ण भारतवर्ष में 31 अगस्त 2026 को आयोजित हो रही है के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला तथा कहा कि यह केवल मात्र एक परीक्षा नहीं है,वरन् छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति,भारतीय तीर्थ स्थल एवं भारतीय महापुरुषों एवं अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का एक माध्यम है। क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक प्रमोद गर्ग ने समूह गान प्रतियोगिता तथा गुरू वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रमों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दोनों कार्यक्रम प्रत्येक शाखा को कम से कम दस दस विद्यालयों में करने चाहिए।

राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य महिला सहभागिता इंदु वाष्र्णेय ने महत्वपूर्ण विषयों महिला सहभागिता के उद्देश्य,महिलाओं की समाज में सक्रिय भूमिका पर विचार साझा करते हुए कहा कि सभी बहनों को समाज की गरीब,शोषित एवं शिक्षा से वंचित महिलाओं के साथ निरंतर संपर्क एवं नियमित संवाद आत्मीयता के साथ बनाकर रखने चाहिए। क्षेत्रीय संयोजक डॉ लता शर्मा ने महिला सहभागिता के अंतर्गत एनीमिया जांच शिविर,सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम,बाल संस्कार जैसे कार्यक्रम ज्यादा ज्यादा आयोजित करने एवं सभी गतिविधियों में आपसी सहयोग की बात कही। क्षेत्रीय संयोजक सेवा डॉ संगीता सिंह ने सभी शाखाओं से अधिक से अधिक आत्मनिर्भर केंद्र खोलने,गरीब परिवारों को आर्थिक व शैक्षिक रूप से सहायता प्रदान करनी चाहिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र हमें निःशुल्क चिकित्सा शिविर आदि आयोजित करने चाहिए। क्षेत्रीय गतिविधि संपर्क संयोजक निशा अग्रवाल ने सदस्यता विस्तार पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष ललित पांडे ने बताया कि इस प्रवास बैठक में देहरादून जनपद की 10 शाखाओं के 75 से अधिक दायित्वधारियों ने प्रतिभाग किया। संगठन सचिव निखिल वर्मा ने बताया कि देवसंस्कृति शाखा विकासनगर का पुनर्गठन किया गया है। इस शाखा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सचिव अनु गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष यश कश्यप को राष्ट्रीय दायित्वधारी पवन गौतम,डॉ सत्येंद्र मित्तल एवं श्रीमती इंदू वार्ष्णेय जी ने परिषद की पिन लगाकर तथा पटका पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंघल ने कहा कि प्रवास बैठक बहुत ही सफल, सार्थक एवं अपने उद्देश्यों में सफल रही।कार्यक्रम का सफल, सुंदर सहज एवं सुव्यवस्थित संचालन प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल,संरक्षक डॉ अर्जुन भारद्वाज,एडवोकेट प्रीति अग्रवाल,श्रीमती शोभा सिंह,डॉ राजीव गोयल,कृष्ण कुमार अरोड़ा,एड कुशल पाल सिंह,मोहित मित्तल,यश गर्ग, मनमोहन शर्मा,यामा शर्मा, कंचन गुनसोला,गोपाल गर्ग, डा शैलेंद्र कौशिक,योगेश अग्रवाल,डॉ एस के अग्रवाल, पीयूष निगम, अनिल गुप्ता,गरिमा वैश्य,

विजयलक्ष्मी अग्रवाल,मधु राय,डॉ वीरेंद्र पाल गुप्ता तथा अनीता कपूर, संजय अग्रवाल,श्रीमती दीपा बिष्ट आदि दायित्व धारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *