रुड़की से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में, रैली की तैयारी को लेकर बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के कैम्प कार्यालय पर आयोजित

रुड़की । आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में वोट कर गद्दी छोड़ रैली की तैयारी को लेकर एक तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित रैली प्रभारी सचिन गुप्ता हेमेंद्र चौधरी पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वसम्मति से एक रैली को लेकर कमेटी बनाई गई जो सभी तैयारीयों का काम करेगी।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने सुझाव दिया कि हम सभी को अपने स्तर से ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर भारी संख्या में दिल्ली जाना चाहिए उन्होंने अपनी तरफ़ से भी कार्यकर्ताओं को भेजने की बात कही।
सचिन गुप्ता ने कहा कि सुबह 7 00 बजे चलकर दिल्ली रैली में समय से पहुंच जाना है। प्रणय प्रताप सिंह ने सुझाव दिया कि एक बड़ी बैठक कर सभी जिम्मेदार साथियों से चर्चा कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर जाना है।

राजकुमार सैनी ओर विकास त्यागी ने भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी ,डॉक्टर हरविंदर सिंह सरदार जी, प्रधान मीर हसन,अजय चौधरी, हाजी नौशाद अहमद,मोहित त्यागी, एसपी सिंह राणा, सुशील कश्यप जिला अध्यक्ष सेवादल ग्रामीण, नीरज सैनी पूर्व पार्षद संजय गुड्डू लवी त्यागी राव रिजवान अहमद विनोद कुमार विजयपाल सिंह सुभाष शर्मा सुधीर चौधरी सुभाष चौधरी राजा चौधरी कमल मित्तल, मिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *