शहर कोतवाली पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में एक महिला को किया गिरफ्तार, 7 ग्राम स्मैक बरामद, इससे पहले भी कई बार जेल जा चुकी है महिला

हरिद्वार । शहर कोतवाली पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 7 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। महिला का पति उससे तस्करी कराता था। इससे पहले भी महिला कई बार जेल जा चुकी है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ऋषिकुल के पास एक महिला खड़ी है। जिसके पास स्मैक है। सूचना मिलते ही मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से पुलिस को 7 ग्राम स्मैक मिली है। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम गंगा पत्नी अरविंद निवासी पंतदीप रोड़ीबेलवाला हरिद्वार बताया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *