एक्कड़ रो नदी के पुल निर्माण का गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ, कहा क्षेत्र के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर बनाया जा रहा है पुल
हरिद्वार । पथरी के गांव एक्कड़ में गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद ने रो नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण का शुभारंभ किया। पुल बनने से लगभग 20 गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान यतीश्वरानंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस पुल की अति आवश्यकता थी जिसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुल अच्छी गुणवत्ता के साथ बनना चाहिए। बताया कि अगले एक-दो माह में इक्कड से सुखरासा जाने वाले रास्ते पर क्षतिग्रस्त पुल का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौहान, विकास कुमार, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, डॉक्टर मुबारिक आदि शामिल रहे।

