एसबीआई प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई, शाखा प्रबंधक के कार्य को कर्मचारियों ने आमजन के लिए बताया सराहनीय

हरिद्वार । एसबीआई भूपतवाला के प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता को बैंक शाखा कैंपस में आयोजित विदाई समारोह कर विदाई दी गई। इस दौरान नई शाखा प्रबंधक स्मिता ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ रिटायर्ड प्रबंधक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शाखा प्रबंधक के कार्य को कर्मचारियों ने आमजन के लिए सराहनीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि बैंक शाखा में पहुंचने वाले हर आमजन की समस्या का समाधान करने के लिए शाखा प्रबंधक खुद सक्रिय रहते थे। विदाई समारोह में दिनेश चंद्र, शिवम सिंह पटेल, संजय सोनकर, सुनील खुराना, यशपाल सिंह, शुभाशु श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *