देहरादून हाईवे को दिल्ली से जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड बाईपास पर सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा, झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर धरने पर बैठे, निर्माण कार्य में लगे ट्रकों का संचालन रोक दिया
रुड़की। देहरादून हाईवे को दिल्ली से जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड बाईपास पर रविवार को सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर धरने पर बैठ गए और निर्माण कार्य में लगे ट्रकों का संचालन रोक दिया। विरोध के चलते निर्माण कार्य कुछ समय के लिए ठप हो गया। सूचना मिलने पर निर्माण एजेंसी और नेशनल हाईवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और विधायक से वार्ता के बाद अधिकारियों ने दो दिन के भीतर सर्विस रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर सर्विस मार्ग का काम शुरू नहीं होता है तो वह कैंप कार्यालय यही संचालित करेंगे। काम तभी होगा, जब सर्विस मार्ग बन जाएगा। धरने में मोनू राठी, प्रमोद राठी, अशोक, चरण सिंह, सतीश, रजत, विकास, बिट्टू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


