कलियर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया
कलियर । क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इमलीखेड़ा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


