रुड़की पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने किया भव्य स्वागत

रुड़की पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने किया भव्य स्वागत

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की आगमन पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों को इसी तरह आगे बढ़ाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *