भगवानपुर विधायक ममता राकेश के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, क्षेत्रवासियों ने विधायक को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, की दीर्घायु की कामना

भगवानपुर। भगवानपुर विधायक ममता राकेश के जन्मदिन के अवसर पर विधायक कैंप कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व रक्तदान किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

क्षेत्रवासियों ने विधायक ममता राकेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने सभी से अपील भी की है उनके कहा कि समय समय पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य सभी को करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *