डॉ.रजनीश सैनी को इमलीखेड़ा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया
भगवानपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला रुड़की द्वारा नवनियुक्त मंडल प्रभारियों के स्वागत सम्मान में एक भव्य एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ओ.बी.सी मोर्चा जिला रुड़की के जिला अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह एवं प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य से विचार-विमर्श के उपरांत ओबीसी मोर्चा जिला रुड़की के मंडल प्रभारी की घोषणा की जिसमें इमली खेड़ा डॉ.रजनीश सैनी,भगवानपुर अंकुर साध, चुड़ियाला अमित टिकोला,सुभाष नगर कुलदीप तोमर,पतंजलि सुमित सैनी,रामनगर बॉबी प्रजापति,डाडा अनुज पाल,सुभाष गंज रवि पाल,सिविल लाइन मांगेराम प्रजापति
कृष्णा नगर अजीत धीमान,पनियाला पुलकित चौधरी,झबरेड़ा अमित प्रजापति, मुंडलाना वासु राठी,मंगलौर नगर मयंक पाल,नारसन शुभम सैनी, खानपुर कुलदीप चौधरी लंढोरा शेर सिंह डंडेरा जितेंद्र सिंह नियुक्त किए गए l इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती,आगामी कार्यक्रमों,जनहितकारी अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भविष्य की रणनीतियों को सशक्त रूप देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना एवं ठोस रूपरेखा भी तैयार की गई,जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सहित सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही l


