भारतीय जनता पार्टी डाडा मंडल महिला मोर्चा द्वारा परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम संपन्न

रूड़की। भारतीय जनता पार्टी डाडा मंडल महिला मोर्चा द्वारा जिला एवं मंडल कार्यकारिणी के परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम का भव्य आयोजन ग्राम हसनपुर मदनपुर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की । कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा तथा मंडल प्रभारी नीता रानी, जिला उपाध्यक्ष आशा धस्माना ,जिला मंत्री तृप्ति कंसल व सुनीता धीमान जिला मिडिया प्रभारी अनीता शर्मा व सह प्रभारी अनुराधा धीमान तथा महिला मोर्चा डाडा मंडल की पदाधिकारी मंडल उपाध्यक्ष केशी मलिक, स्वाति देवी व रीता देवी महामंत्री प्रियंका देवी आकांक्षा कोषाध्यक्ष कोमल देवी मंत्री सीमा, रूपा व मेनका मिडिया संयोजक स्वाति देवी , सह संयोजक पुष्पा देवी आदि महिलाओं तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र सैनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सूर्यकांत सैनी आदि का माल्यार्पण व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्यामवीर सैनी (राज्य मंत्री) रहे तथा विशिष्ट अतिथि संजय अरोड़ा जिला उपाध्यक्ष जिला प्रभारी महिला मोर्चा के उपस्थित रहे। अतिथियों का महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मोनी सैनी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा डाडा मंडल ने की। इस अवसर पर नील कमल शर्मा तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि श्यामवीर सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि संजय अरोड़ा ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है और कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है उन्होंने वर्तमान में प्रदेश में चल रहे एस आई आर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इसमें बढ़-चढ़ कर बी एल ओ का सहयोग करने का आवाहन किया गया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इनका लाभ महिलाओं तक पहुंचाने का आग्रह किया जिससे पार्टी और मजबूती से आगे बढ़ सके । कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अंत में मोनी सैनी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रिया सैनी, शिवानी सैनी, पुष्पा सैनी, केसी मलिक, एड सूर्यकांत सैनी, प्रधान श्रीकांत सैनी, महावीर सिंह चैयरमैन आदि मौजूद रहे।


