अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान सैनी ने राहगीरों को वितरित किया पेयजल, भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने की सराहना

कलियर। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कलियर भगवान सैनी के द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए इमलीखेड़ा भगवानपुर मार्ग स्थित सरस्वती बाल विद्या इंटर कॉलेज हकीमपुर तुर्रा पर यात्रियों के लिए ठन्डे पेयजल पिलाया गया इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान ने बताया कि बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से अभिभावक देवभूमि उत्तराखंड तीर्थस्थलों पर दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

लगातार समाजसेवी धर्मप्रेमी संस्थाओं द्वारा भिन्न भिन्न स्थानों पर यात्रियों को ठंडा पेयजल पिलाया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम हकीमपुर तुर्रा के सम्मानित ग्रामवासियों के सहयोग से ठंडा पेयजल पिलाया गया ताकि यात्रियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके।

इस अवसर पर नगर पंचायत इमलीखेड़ा अध्यक्ष मनोज चैयरमैन सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी प्रदेश संगठन महामंत्री मा नीटू सिंह जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी जिला उपाध्यक्ष निर्भय सैनी अमरीश सैनी ग्राम विकास अधिकारी अमित सैनी सचिन सैनी ललित कुमार सिनोज सैनी नकली राम नरेश सैनी प्रमोद कुमार प्रतीम कुमार राजपाल बिरमपाल प्रीताम्बर सुनील सैनी टीटू सैनी रीटू सैनी किरण कुमार रोहित मोहित शिवा आयूष रामकुमार अक्षित सैनी अमित कुमार ब्रिजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *