पुलिस ने 7.15 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे कालोनी स्थित टाऊन हाॅल के पास से एक आरोपी को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम कुनाल सैनी निवासी इन्द्राबस्ती इण्स्ट्रीयल एरिया बताया। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से 7.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत लगभग तीस हजार रूपए है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार स्वयं स्मैक पीने का आदी है तथा रिक्शा, आॅटो चालकों व बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मैक बेचने का अवैध कारोबार करता है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल हेमन्त व आशीष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *