छह माह से फरार चल रहे गोकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भगवानपुर । छह माह से फरार चल रहे गोकशी के आरोपी को पुलिस ने सिकरोढ़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। करीब 6 माह पूर्व खेड़ी शिकोहपुर गांव के समीप पुलिस ने गोकशी किये जाने सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस में घटना स्थल से प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली गोकशी का आरोपी कस्बा भगवानपुर के सिकरोढ़ा तिराहे पर खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोकशी के आरोपी मोमिन निवासी खेड़ी शिकोहपुर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

