मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद, ताला तोड़कर की थी ₹9500 की चोरी
भगवानपुर। नन्हेड़ा गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोरी के आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने दबोच लिया। 12 फरवरी की रात्रि में ताला तोड़कर ₹9500 चोरी करने के मामले में कलीम निवासी रुड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी मोहम्मद अहमद निवासी सोलपुर गाड़ा को पुलिस ने पुहाना के पास से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष पी.डी.भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

