पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूडकी में 54 वीं देहरादून संभागस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन की उपलब्धियाँ
रुड़की । पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रूडकी 54 वीं देहरादून संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बहुत सारी उपलब्धियों का साक्षी रहा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को देहरादून संभाग के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया है । पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रूडकी में भी करीब 22 केंद्रीय विद्यालयों के कबड्डी तथा शतरंज के 188 बालक वर्ग के खिलाडी प्रतिभाग कर रहे है। आज खिलाडियों का हौसला बढ़ाने विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय संभाग देहरादून की उप आयुक्त डॉ. श्रीमती सुकृति रैवानी उपस्थित रही। उन्होंने खेल के अलावा उनके रहने सहने तथा खाने पीने की हर व्यवस्था का जायजा लिया। खिलाडियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है। यह हमें अनुशासन, टीम वर्क और संघर्ष से निकलने की प्रेरणा देता है। खेल के मैदान पर, हम सीखते हैं कि कैसे हार को स्वीकार करना है और कैसे जीत का आनंद लेना है। अपने लक्ष्यों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, और अपनी टीम के सदस्यों के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने खिलाडियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप में से हर एक में एक महान क्षमता है , बस आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ प्रयत्नशील रहिये । आज के दिन इन खेल प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -एक रूडकी के खिलाडियों का दबदबा रहा। इन प्रतियोगिताओं के अब तक के परिणाम निम्नांकित रहे : शतरंज प्रतियोगिता दूसरे राउंड के परिणाम में अंडर -19 केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–एक रूडकी के ईशान गुप्ता, केन्द्रीय विद्यालय आईआईपी दून के शंकर पंवार, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–एक रूडकी के आयुष सहरावत, केन्द्रीय विद्यालय भीमताल के सूरज मेहता और प्रतीक आर्य प्रथम स्थान पर रहे। केन्द्रीय विद्यालय बीएचईएल हरिद्वार के विनीत शुक्ला, केन्द्रीय विद्यालय भीमताल के यश कोहली, केन्द्रीय विद्यालय रूड़की नंबर 2 के मोहम्मद अली, केन्द्रीय विद्यालय आईआईपी देहरादून के नवनीत सजवाण और केन्द्रीय विद्यालय रूड़की नंबर 2 के विनम्र जुयाल पहले स्थान पर रहे।
अंडर-14 केन्द्रीय विद्यालय आईआईपी देहरादून के अमय कुमार, केन्द्रीय विद्यालय एसएसबी चंपावत के रुद्रांश गुप्ता और केन्द्रीय विद्यालय ओएलएफ के अभय प्रताप ने पहला स्थान हासिल किया और केन्द्रीय विद्यालय ओएफडी देहरादून के अग्रिम मैंदोली, केन्द्रीय विद्यालय रुड़की क्रमांक -2 के आयुष्मान और केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी प्रथम शिफ्ट के ऋषभ पांडे ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 केन्द्रीय विद्यालय रूड़की नंबर 2 के देवांश यादव, केन्द्रीय विद्यालय ग्वालदम के श्रेयश दानू, केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी देहरादून के सोहम, केन्द्रीय विद्यालय एचबीके-1 देहरादून के विवान चौहान, केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी शिफ्ट-1 के आयुष रावत, केन्द्रीय विद्यालय ओएलएफ देहरादून के देवांश मणि कौशिक, केन्द्रीय विद्यालय एचबीके-1 देहरादून के अक्षित बहुखंडी, केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी शिफ्ट-1 के पीयूष कुमार और केन्द्रीय विद्यालय कौसानी के प्रशांत बिष्ट ने पहला स्थान हासिल किया | कबड्डी प्रतियोगिता दूसरे राउंड के बाद परिणाम में अंडर-14 केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रुड़की ने केन्द्रीय विद्यालय एचबीके 2 को हराया, केन्द्रीय विद्यालय एचबीके 2 ने केन्द्रीय विद्यालय आईआईपी को हराया, केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी मिर्थी ने केन्द्रीय विद्यालय मसूरी को हराया, केन्द्रीय विद्यालय एचबीके 2 ने केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी मिर्थी को हराया, केन्द्रीय विद्यालय एचबीके 2 ने केन्द्रीय विद्यालय मसूरी को हराया। अंडर-17 यह दो पूल में आयोजित किया जाता है। केन्द्रीय विद्यालय एचबीके 2 ने बीएचईएल को हराया। केन्द्रीय विद्यालय आईआईपी ने मिर्थी को हराया। केन्द्रीय विद्यालय आईआईपी को हराने के बाद केन्द्रीय विद्यालय एचबीके 2 पूल ए में प्रथम स्थान पर है। पूल बी में केन्द्रीय विद्यालय ओएलएफ ने केन्द्रीय विद्यालय मसूरी को हराया और केन्द्रीय विद्यालय मसूरी ने केवी ओएफडी को हराया।
खिलाडियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि बच्चों ने इन उपलब्धियों से अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है और विद्यालय को उनपर गर्व है| उप प्राचार्या संगीता खोराना, मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे तथा खेल शिक्षक हरिनंद ने भी विजेता खिलाडियों को बधाइयाँ दी तथा उनका हौसला बढाया| इस कार्य में केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर के खेल शिक्षक संदीप गगानिया, तथा केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के खेल शिक्षक गौरव दलाल, खेल कोच आशु भाटिया एवं पूनम बिष्ट आदि का विशेष सहयोग रहा।