पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने रुड़की में किया प्रदर्शन, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
रुड़की । पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया है। । प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए भी लगाए।
गुरुवार को राष्ट्रीय बंजरग दल रुड़की के महानगर अध्यक्ष आशु राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजकर आंतकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अकुंश पंडित ने कहा कि पहलगाम की घटना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है, जहां सैलानियों से पहले उनका धर्म पूछकर गोली मारी गई। उन्होंने इसे हिंदुओं के खिलाफ सुनियोजित नरसंहार करार दिया। कहा कि मुर्शिदाबाद कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में लगातार हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। कभी त्योहारों के जुलूस पर हमले तो कभी साजिशन नरसंहार हो रहा है। यह सब हिंदू समाज की सहनशक्ति की परीक्षा ले रहा है। प्रधानमंत्री से हिंदू समाज की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जिहादी ताकतों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय बजरंगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, यह मानवता के लिए कलंक है। इस्लामिक जिहादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और जब यह सुनिश्चित हो गया कि वे मुस्लिम नहीं हैं, तो चुन चुन कर मौत के घाट उतार दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के सह मीडिया प्रभारी भगवती प्रसाद, विजय चौहान, प्रद्युम्न बिरला, दिग्विजय सैनी, सुनील शर्मा, सुनील उपाध्याय, प्रियांशु चौधरी, कपिल सैनी, संजीव गिरी, अंकित कुमार, विकास, आकाश आदि मौजूद रहे।





























