अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एसपीओ बनकर कर रहे पुलिस का सहयोग

भगवानपुर । श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एसपीओ के रूप में पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

कार्यकर्ता यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एसपीओ के रूप में नियुक्त कार्यकर्ता विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहकर व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और राष्ट्र सेवा संगठन की प्राथमिकता है। धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना सामाजिक दायित्व का निर्वहन है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल गढ़वाल संभाग अध्यक्ष अकुंश पंडित, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री संजय बजरंगी, राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लाक अध्यक्ष विनोद कश्यप, देवेन्द्र राणा, पंकज कुमार, प्रियांशु चौधरी, अमित शर्मा, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *