एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा की शिक्षा को आगे बढ़ाने में विशेष भूमिका रही, पूर्व राज्य मंत्री को क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
रुड़की । पूर्व राज्यमंत्री एवं बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की शोक सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री,वर्तमान सांसद समेत विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए।
बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा का निधन बीती 15 जून को हो गया था। शुक्रवार को इंटर कॉलेज परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य समाज में मिशाल है। उन्होंने कहा कि सादा जीवन जीकर उन्होंने बड़ी ऊंचाइयों को छुआ हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। लोगों ने उनके भाई रामकुमार शर्मा,पुत्र ममतेश शर्मा एवं रजनीश शर्मा से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में सासंद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,महापौर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,कलियर विधायक फुरकान अहमद,विधायक ममता राकेश,भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह,विजय सारस्वत, सुभाष सरीन, ईश्वर लाल शास्त्री, अशोक चौहान,ब्रह्मपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

