रुड़की: मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस ने सीएम का पुतला छीना, कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रुड़की । नगर में देह व्यापार एवं जुएं जैसे अपराधों का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया। पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर जमकर छीना झपटी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पहुंचे। लेकिन उससे पहले वहां पर भारी पुलिस बल तैनात था पुलिसकर्मियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने एवं पुतला फूंकने से मना किया गया लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने की तैयारी करने लगे। जैसे ही महानगर अध्यक्ष पुतले में आग लगने वाले थे तभी पुलिसकर्मी पुतला छीनने आ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों की पुतले को लेकर छीना झपटी हुई।

पुलिस कर्मी पुतला छीनकर ले गए। पुतला छीने जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले के बचे अवशेषों को फूंककर अपना आक्रोश जताया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह सीधे तौर लोकतंत्र की हत्या है यह भाजपा सरकार की तानाशाही है कि वह विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां लगातार अपराध बढ़ रहे हैं तो वहीं सरकार अपनी नाकामियां छिपाना चाहती है। इस अवसर पर राजकुमार सैनी आशीष चौधरी मकसूद हसन मोहित त्यागी साजिद सुभाष सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *