ऋषभ पंत के बाद उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं, कहा प्यार को फॉलो किया
खेल समाचार । बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर लेकर लगाव किसी से छुपा नहीं है। वह सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से इसे जाहिर करती रहती हैं। कथित तौर पर उर्वशी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। पिछले दो महीनों में दोनों को लेकर कई खबरें सामने आईं। कभी पंत पर उर्वशी तंज कसते हुए नजर आईं तो कभी ऋषभ उसका जवाब देते हुए देखे गए। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। पंत भी दल का हिस्सा हैं। अब उर्वशी भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं।

दरअसल, उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर रविवार तड़के छह पोस्ट किए। इनमें से दो में वह फ्लाइट में नजर आईं। दो पोस्ट में उन्होंने शायरी के साथ तस्वीर शेयर की। वहीं, दो वीडियो भी उन्होंने शेयर किए। उर्वशी ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं।

उर्वशी ने फ्लाइट की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वह प्यार को फॉलो करते हुए ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। इससे फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि उर्वशी भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के पीछे-पीछे वहां गई हैं।