बारिश में छाता लेकर घूमने निकले सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोगों से जानीं समस्याएं, सादगी से जीता दिल

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार की सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर घूमने निकल गए। इस दौरान वह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पहुंचे।रास्‍ते में उन्‍हें जो भी मिला उससे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हाईवे पर स्थित एक ढाबे में जाकर व्यापारी विजय पंवार से बातचीत की और उनके कारोबार के बारे में पूछा। इस दौरान उन्‍होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। बता दें कि मुख्‍यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग जनपद में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम के तिलवाड़ा स्थित अतिथि गृह में रुके हैं। वह शनिवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे थे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *