नौजवानों और देश के लिए हित में अग्निपथ: तीरथ सिंह रावत, रुड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सासंद का भाजपाइयों ने किया स्वागत
रुड़की । पूर्व मुख्यमंत्री एवं सासंद तीरथ सिंह रावत ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए घोषित केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं और नौजवानों को रोजगार के साथ देशसेवा का अवसर मिलेगा। आरोप लगाया कि कुछ लोग स्वार्थ की राजनीति के लिए युवाओं को भड़काकर हंगामा करवा रहे हैं।सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत का शहर विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान तीरथ सिंह रावत ने कहा कि योजना देशहित और युवाओं के हित में है। सरकार का सराहनीय निर्णय है। उन्होंने अग्निपथ के विरोध को देशभक्ति का विरोध बताया है। उन्होंने कहा कि जिसके मन में देशभक्ति का जज्बा होगा उसे इसमें प्रवेश मिलेगा। कुछ लोगों को देशभक्ति और देश से कोई लेनादेना नहीं है। वह गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा वह कि योजना में शामिल हों और बेहतर भविष्य बनाएं। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति अरविंद गौतम, कुंवर नागेश्वर, दिनेश सहदेव आदि मौजूद रहे।



