ऐश्वर्य पाल होंगे गंगनहर कोतवाली के प्रभारी, पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने जारी किए आदेश

हरिद्वार । गंगनहर कोतवाली के प्रभारी अब ऐश्वर्य पाल होंगे।एसएसपी ने उनकी नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। ऐश्वर्या पाल पहले सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी रह चुके हैं। हरिद्वार जिले से पांच पुलिस निरीक्षकों के तबादले विभिन्न जिलों में कर दिए गए थे और अन्य जिलों से कई निरीक्षक हरिद्वार जिले में भेजे गए थे वही अमरजीत सिंह का देहरादून तबादला होने के बाद गंगनहर कोतवाली में प्रभारी की नियुक्ति नहीं थी। अब हरिद्वार एसएसपी ने ऐश्वर्या पाल को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *