हकीमपुर तुर्रा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात, भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने 50 लाख की लागत से नाले का किया शिलान्यास

कलियर । भाजपा नेता मुनीश सैनी ने कलियर विधानसभा क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा में लम्बे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान करवा दिया। उन्होंने 50 लाख की लागत से बनने वाले 300 मीटर लम्बे नाले का शिलान्यास किया। भाजपा नेता एवं ओम ग्रुप कॉलेज के चैयरमैन मुनीश सैनी ने कलियर विधानसभा के हकीमपुर तुर्रा में जिला योजना से अंडर ग्राउंड बनने वाले नाले का फीता काटकर उदघाटन किया। यह नाला सड़क के बीचों बीच अंडर ग्रांउड बनाया जाएगा। जिससे गांव वासियों को जल भराव से एक बड़ी राहत मिलेगी। भाजपा नेता मुनीश सैनी ने बताया कि दस वर्षो से सड़कों पर जल भराव की दिक्कत झेल रहे कलियर विधानसभा के गांव हकीमपुर तुर्रा के लोगो को जिला योजना से अंडर ग्राउंड नाले की स्वीकृति दिलवाकर इस नाले को पास करा दिया गया। जिसपर आज से ही कार्य शुरू हो गया है। अंडर ग्राउंड नवनिर्माण नाले की लंबाई 300 मीटर है जो 50 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। नाले निर्माण से वर्षो से जल भराव की समस्या से परेशान गांव वासियों को इस अब निजात मिल जाएगी। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, प्रधान रविन्द्र सैनी , सचिन सैनी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा , महताब त्यागी मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, विपिन कुमार, अमित सैनी मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अरुण सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष पिरान कलियर मंडल ,अर्जुन सैनी जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ,पंकज पाल मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, अंकित सैनी मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *