भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने गन्ना मूल्य बढ़ाने पर सीएम और गन्ना मंत्री का जताया आभार, कहा भाजपा सरकार में खुशहाल हैं किसान

रुड़की । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने गन्ना मूल्य 355 रू कुंतल घोषित किए जाने पर सीएम और गन्ना मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही किसानों का विशेष ध्यान रखती है। धामी सरकार ने गन्ने का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल करके एक धाकड़ फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने योजनाएं चला रखी है। पीएम किसान सम्मान निधि से करोड़ों किसानों का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार ने छोटे किसानों के लिए हर दरवाजे खोल रखे हैं। समय से बीज और खाद्य किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को गन्ने का भुगतान समय से मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *