तुला, कर्क और धनु राशि के जातकों को व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी, मकर व मेष राशि वाले वाद-विवाद से बचें, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : आज रियल स्टेट व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है। लाइफस्टाइल पर ध्यान दें, आप बीमारी के शिकार हो सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

वृष : पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। छुट्टी की योजना बना सकते हैं। अपने वर्तमान परिवेश को बदल सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। टीवी व फिल्म जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन : बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर परिवार व जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

कर्क : व्यावसायिक कार्यों को आगे बढ़ाएं। नवीन व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। उत्तराधिकार के माध्यम से संपत्ति संभव है। आप किसी विदेशी निवेश में भारी लाभांश प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आईटी जॉब में सफलता मिलेगी।।

सिंह: पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। जरूरी काम निपटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। एक उपहार या विरासत वित्तीय मोर्चे पर आपके खजाने को भर देगी। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या : धार्मिक सत्संग से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में निर्णय महत्वपूर्ण साबित होंगे। आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग अस्वस्थ हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। गरीबों की मदद करें। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

तुला: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। अचल संपत्ति खरीदने के भी योग हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपनी तैयारी से संतुष्ट रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। निवेश से संबंधित काम को टाल दें। पिता के आशीर्वाद से लाभ है।

वृश्चिक: उदर विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि के साथ आर्थिक मोर्चे पर स्थिति में सुधार होगा। फिटनेस के मोर्चे पर अपने साथियों का अनुसरण करना फायदेमंद होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु: आज सफलता के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति के मामले में सोचना शुरू कर सकते हैं। अच्छी योजना बनाने से शैक्षणिक मोर्चे पर बहुत कुछ हासिल करने में मदद मिलेगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा।

मकर: पॉलिटिक्स में उन्नति होगी। बैंकिंग व फाइनेंस जॉब में प्रोमोशन की संभावना है। परिवार में भी मतभेद होंगे। होम लोन के लिए आवेदन किया है, तो जल्द कागजी कार्रवाई पूरी कर सकेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ: पेशेवर मोर्चे पर आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। नए कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। छात्रों को लाभ हो सकता हैं। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर गंभीर रहें।

मीन: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नए वाहन की खरीदारी का भी योग है। नए कार्य में सफलता मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आज नेत्र कष्ट हो सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *