अध्यापक ने मेडिकल इंचार्ज पर लगाए जातिसूचक व अपशब्द कहने का आरोप, सुसाइड नोट लिखकर दी चेतावनी, भीम आर्मी भी मौके पर पहुंचे
भगवानपुर । भगवानपुर-करौंदी राजमार्ग पर स्थित मदरहुड विश्वविद्यालय के मेडिकल इंचार्ज पर अध्यापक को जातिसूचक व अपशब्द कहने का आरोप है। शनिवार को अध्यापक सुबोध कुमार ने मेडिकल इंचार्ज पर जातिसूचक व अपशब्द कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई ना होने पर सुसाइड करने की धमकी दी है। सूचना पाकर भीम आर्मी के कार्यकतार्ओं ने हंगामा शुरू कर दिया। भीम आर्मी के कार्यकतार्ओं ने कहा कि पीड़ित का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति हैं उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं मेडिकल इंचार्ज संतोष वर्मा ने कहा कि अध्यापक द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। छोटे भाई होने के नाते सुबोध कुमार को समझा था उल्टा उन्होंने आरोप लगा दिया। उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र लामा, सुमित, शुभनीत, रवि, सनोज ऋषभ, लोकेश, अमित तलवार, फिरोज, सोहेल सहवाग, आशु, सचिन, विकास, आकाश, अनुज आदि मौजूद रहे।



