नगर पंचायत भगवानपुर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपाइयों ने पत्रकार वार्ता कर लगाए आरोप

 

भगवानपुर । भाजपाइयों ने नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अपात्र लोगों को अटल आवास योजना को लाभ पहुंचाया गया।

कृषि उत्पादन मंडी समिति में भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल, उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, मंडी समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी ने पत्रकार वार्ता की। मास्टर सत्यपाल ने कहा कि नगर पंचायत में चौतरफा भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जिन लोगों पर नगर पंचायत का पैसा बकाया है, उन लोगों को तहबाजारी का ठेका दिया जा रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *