देवभूमि भैरव वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने अनिल शर्मा, कमल वर्मा व महेश्वर चौधरी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.23_7e6e15ad.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-23-at-13.42.48_ec0f4687.jpg)
भगवानपुर । देवभूमि भैरव वाहिनी की लाल मंदिर में हुई बैठक में वाहिनी की जिला रुड़की की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अनिल शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमल वर्मा व महेश्वर चौधरी को जिला महामंत्री, देवेंद्र शर्मा, शिवम कौशिक, राजन सैनी और शुभम धीमान को उपाध्यक्ष बनाया गया।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.31_14d4b7f4.jpg)
विनित चौधरी संगठन महामंत्री, अभिषेक कश्यप व आर्यन शर्मा सह संगठन मंत्री और आयुष सैनी व अखिल को सचिव बनाया गया। सुनील बंसल को संयोजक, भानू पंडित मीडिया प्रभारी और कोषाध्यक्ष सोनू कश्यप को बनाया गया। इस दौरान विक्की पंडित, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240430-WA0017.jpg)