पशुओं में फैली महामारी, मानकपुर गांव में लगभग 50 पशुओं की मौत
झबरेड़ा। क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर में पशुओं में महामारी का प्रकोप बहुत चल रहा है। यहाँ अब तक लगभग 50 पशुओं की बीमारी से मौत हो गई है, पशुधन विभाग मौन है जिसने समय रहते वैक्सीन नही लगाई जो प्रतेयक वर्ष समय से लगाई जाती थी तो पशु बीमारी से बचे रहते थे। लेकिन इस बार बुखार मुह पका आदि बीमारी से पशु पीड़ित हैं जिसमे अभी भी सैकड़ों पशु बीमार है। मानकपुर गांव के ही मुन्नू प्रधान, विनोद कुमार, महक सिंह आदि लोगो के पशु बीमारी का शिकार हो कर गए हैं।यदि विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता है तो ओर पशु भी इस का शिकार हों सकते हैं।



