नगर निगम रुड़की के वार्ड नंबर 22 और 23 में पानी की निकासी और सड़क निर्माण की घोषणा, महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने जताया सीएम धामी का जताया, बोलीं-प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रुड़की । हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में विकास संकल्प पर्व कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुड़की के वार्ड नंबर 22 और 23 में पानी की निकासी और सड़क निर्माण की घोषणा की। महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे है।
बता दें कि जब से अनीता ललित अग्रवाल महापौर बनी है तभी से वह रुड़की नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है जहां पर गंभीर समस्याएं हैं। महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ड नंबर 22 और 23 के लिए जल निकासी की समस्या का समाधान हेतु आग्रह किया था जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आग्रह स्वीकार कर घोषणा की।