रानीपुर पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, दो मोबाइल फोन बरामद

हरिद्वार । रानीपुर पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपी मौका पाकर घरों में घुसकर मोबाइल फोन और अन्य सामान की चोरी किया करता था। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटना बीते बुधवार की है जब अभिषेक पुत्र नाथीराम निवासी गढ़ मीरपुर रानीपुर अपने घर पर थे। तभी परिचित युवक राहुल पुत्र राजू घर में घुस आया और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। अचानक अभिषेक ने राहुल को देख लिया। जिसके बाद उन्होंने उसका पीछा भी किया। लेकिन आरोपी फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी राहुल पुत्र राजू निवासी गढ़ मीरपुर रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस टीम में सुमन नगर चौकी प्रभारी प्रमोद नेगी, कांस्टेबल संजय तोमर और महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *