मंगलोर पुलिस ने विभिन्न मामलों में रहे वांछितों को गिरफ्तार किया, भेजा जेल

मंगलोर । विभिन्न मामलों में रहे वांछितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से वांछितों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि रवि निवासी नगला चीना, नरेंद्र निवासी नसीरपुर, सोनू निवासी मुंडलाना, स्वराज निवासी ग्राम मुंडेट, नदीम निवासी टांडा भंनेड़ा, इस्लाम अहमद हरजोली जट्ट, मिंटू निवासी अकबरपुर ढाढेकी, एहतशाम निवासी ग्राम लिब्बरहेडी, राहुल और मोनू निवासी नारसन कलां, जहांगीर निवासी मो. किला मंगलौर, एहसान, अमन उर्फ कल्लू निवासी मो. पठानपुरा कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *