पुलिस ने दो युवकों को 112 शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

भगवानपुर । पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों को 112 शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। चुड़ियाला गांव के निर्माणाधीन पुल के पास से पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रोका। तलाशी के दौरान 52 अवैध शराब के पव्वे बरामद किए। नरेश निवासी चुड़ियाला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं दूसरी ओर टकाभरी गांव के पास से श्याम कुमार निवासी मसाई कलां से 60 से शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *