पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देसी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
भगवानपुर / बुग्गावाला । पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को अवैध देसी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। सोमवार सुबह बुग्गावाला पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक ग्रामीण संदिग्ध आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली जिसमें उसके पास से एक देशी अवैध बंदूक 12 बोर व 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम इश्क लाल निवासी मुजाहिदपुर बताया। थानाध्यक्ष बुग्गावाला पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।



