विकास के लिए भाजपा का जिला पंचायत में बोर्ड बनना जरूरी: सौरभ बहुगुणा, भगवानपुर पहुंचने पर गन्ना मंत्री का कार्यकताओं ने किया स्वागत

भगवानपुर । गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का भगवानपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पंचायत चुनाव के लिए कार्यकतार्ओं में जोश भरा । उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा का हर एक कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करे। जिला पंचायत बोर्ड बनना है। कहा कि हरिद्वार जनपद के विकास के लिए भाजपा का जिला पंचायत में बोर्ड बनना जरूरी है। इस मौके पर इकबालपुर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुंदर लाल सैनी, प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा नेता ब्रह्मपाल सैनी, मुनीश कुमार सैनी, इंजीनियर करण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *