दौड़ में अशोक सदन के निखिल अव्वल, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में तीन दिवसीय बाल खेल उत्सव का आरंभ

रुड़की । केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में तीन दिवसीय बाल खेल उत्सव का आरंभ हुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पहली बार अप्रैल में बच्चों के लिए इस प्रकार के आयोजन की शुरुआत की गई है। खेलों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास का लक्ष्य रखा गया है। तीन दिवसीय प्रतियोगता में 400 मीटर रिले रेस, मैराथन दौड़ और खोखो आदि खेलों का आयोजन किया गया।

100 मीटर की दौड़ में अशोक सदन के निखिल प्रथम, शिवाजी सदन के हर्षवर्धन धीमान द्वितीय और टैगोर सदन के सुमित कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर की रिले में पहला स्थान अशोक और दूसरा स्थान रमन सदन ने प्राप्त किया। रमन सदन का प्रतिनिधित्व अनुज, आदित्य, हिमेश एवं आयुष ने किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *