रुड़की: खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई राउंड की गई फायरिंग, 3 लोग घायल

रुड़की । रजवाहे के पानी से खेत में सिंचाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे चले। एक पक्ष की ओर से की कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने और धारदार हथियार से तीन लोग घायल हो गए।

थीथकी कवादपुर निवासी दो किसानों के खेत आसपास हैं। मंगलवार को रजवाहे के पानी से एक पक्ष खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा। उसने रजवाहे से सिंचाई किए जाने के लिए पहले अपना नंबर बताया। उसने पहले पक्ष से अपने खेत की सिंचाई बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। उसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। कई राउंड गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में और लोग मौके पर पहुंचे। तीन लोग जख्मी हालत में खेत में पड़े हुए थे। फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हलचल मच गई।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *