पशुपालन विभाग ने लगाया जागरूकता और पशु बांझपन निवारण शिविर, पशुपालकों को दी गई खास जानकारी

भगवानपुर । भारत सरकार द्वारा संचालित लाइव स्टेक पायलट प्रोजेक्ट योजना अंतर्गत आज ग्राम दरियापुर दयालपुर पशुपालन विभाग हरिद्वार द्वारा एक गोष्ठी एवं बांझपनचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा संचालित होने वाली लाइव स्टेट पायलट प्रोजेक्ट योजना के बारे में डॉ मायामित्त सैनी पशु चिकित्सा अधिकारी सिकरोड़ा द्वारा पशु पालकों योजना के बारे में जानकारी। साथ ही ईगोपाला ऐप के बारे में पशुपालकों को जागरूक किया। पशुपालकों के एंड्राइड फोन में कि ईगोपाला ऐप डाउनलोड कर विस्तार से योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही बांझपन चिकित्सा शिविर में 90 से अधिक पशुओं की चिकित्सा की गई। इस दौरान विभाग द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में लगभग 70 पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया इस दौरान डॉमायामित्त सैनी पशु चिकित्सा अधिकारी सिकरोड़ा के अलावा घनेंद्र सिंह वेटरनरी फार्मासिस्ट भरत सिंह संदीप कुमार भरत सिंह सीताराम नीतू कुमार, काशीराम आदि पशुपालकों द्वारा गोष्ठी में प्रतिभागकिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *